My opinion

Friday, June 7, 2019

उम्र के हिसाब से वजन कितना होना चाहिए how much weight should be according to age

उम्र के हिसाब से वजन कितना होना चाहिए 95% लोग नहीं जानते



अक्सर हम स्लिम होने या फैट होने के आधार पर ही तय कर लेते हैं कि हम स्वस्थ हैं या नहीं जबकि अच्छे स्वास्थ्य की पहचान इस बात से होती है कि आपका उम्र के हिसाब से वजन कितना है, ऐसे में ये जानना बेहतर होगा कि किस उम्र के लिए कितना वजन होना एक अच्छे स्वास्थ्य की पहचान होता है तो चलिए आज आपको बताते हैं उम्र के हिसाब से वजन कितना होना चाहिए।


नवजात शिशु

नवजात शिशु की उम्र के अनुसार लड़के का वजन 3.3 किलोग्राम और लड़की का वजन 3.2 किलो होना चाहिए।

2 से 5 महीने तक के बच्चे

2 से 5 महीने के लड़कों का वजन कम से कम 6 किलो और लड़कियों का 5.4 किलो होना चाहिए।

6 से 8 महीने के बच्चे

6 से 8 महीने के लड़के का वजन 7.8 किलो और लड़कियों का वजन 7.2 किलो होना चाहिए।

9 से 11 महीने तक के बच्चे

9 से 11 महीने के लड़कों का वजन 9.2 किलो और लड़कियों का वजन 8.6 किलो होना चाहिए।

1 से 2 साल तक के बच्चे

1 साल के लड़के का वजन 10.2 किलो और लड़की का वजन 9.5 किलो होना चाहिए 2 साल की उम्र के लड़के का वजन 12.3 किलोग्राम और लड़की का वजन 11.8 किलो होना चाहिए।

3 से 5 साल के बच्चे

3 से 4 साल के लड़कों का वजन 16.7 किलो और लड़कियों का वजन 16 किलो होना चाहिए 5 साल की उम्र के लड़कों का वजन 18.7 किलो और लड़कियों का वजन 17.7 किलो होना चाहिए।

6 से 8 साल के बच्चे

6 साल के लड़कों का वजन 20.7 किलोग्राम होना चाहिए और लड़कियों का वजन 19.5 किलो होना चाहिए। 7 से 8 साल की उम्र में लड़कों का वजन 25 किलोग्राम और लड़कियों का 22 किलो होना चाहिए।

9 से 11 साल के बच्चे

9 साल की उम्र के लड़कों का वजन 28.1 किलोग्राम और लड़कियों का वजन 28.5 होना चाहिए। 10 से 11 साल की उम्र में लड़कों का वजन 31.4 32.2 किलोग्राम और लड़कियों का वजन 32.5 33.7 किलोग्राम होना चाहिए।

12 से 14 साल की उम्र में वजन

12 साल की उम्र में लड़कों का वजन 37 किलोग्राम और लड़कियों का वजन 38.7 किलो होना चाहिए 13 साल की उम्र में लड़कों का वजन 40.9 किलो और लड़कियों का वजन 44 किलो होना चाहिए 14 साल की उम्र में लड़कों का वजन 47 किलो जबकि लड़कियों का वजन 48 किलो होना चाहिए।

15 से 18 साल की उम्र में वजन

15 16 साल के लड़कों का वजन 58 किलो होना चाहिए जबकि लड़कियों का वजन 53 किलो तक होना चाहिए। 17 साल के लड़कों का वजन 62.7 किलो और लड़कियों का 54 किलो तक होना चाहिए 18 साल की उम्र में लड़के की उम्र 65 किलो और लड़कियों का वजन 65 किलो होना सही रहता है।

19 से 29 साल की उम्र में वजन

19 साल से 29 साल की उम्र के पुरुषों का वजन 83.4 किलो जबकि महिलाओं का वजन 73.4 किलो होना चाहिए।

30 से 39 साल की उम्र में वजन

30 से 39 साल की उम्र में पुरुषों का वजन 90.3 किलो जबकि महिलाओं का वजन 76.7 किलो तक होना चाहिए।

40 से 49 साल की उम्र में वजन

40 से 49 साल की उम्र में पुरुषों का वजन 90.9 किलो जबकि महिलाओं का वजन 76.2 किलो होना चाहिए।

50 से 60 साल की उम्र में वजन

50 से 60 साल की उम्र में पुरुषों का वजन 91.3 किलो जबकि महिलाओं का वजन 77 किलो होना चाहिए

No comments:

Post a Comment